सभी चिंताओं को दूर होने के बाद जीएसटी का समर्थन करेंगे : सिंधिया

नयी दिल्ली : लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि जीएसटी विधेयक को लेकर जो चिंताएं जताई गई हैं उनका निदान होने के बाद ही पार्टी इस विधेयक का समर्थन करेगी. सिंधिया ने कहा, ‘सरकार अभी हमारे पास नहीं आई है. उनको हमारे पास ठोस जवाब के साथ आना होगा […]
नयी दिल्ली : लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि जीएसटी विधेयक को लेकर जो चिंताएं जताई गई हैं उनका निदान होने के बाद ही पार्टी इस विधेयक का समर्थन करेगी. सिंधिया ने कहा, ‘सरकार अभी हमारे पास नहीं आई है. उनको हमारे पास ठोस जवाब के साथ आना होगा कि हमारी सभी चिंताएं दूर कर ली गई हैं.’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह मांग करती आ रही है कि कुल जीएसटी दर 18 फीसदी होनी चाहिए और विनिर्माण वाले राज्यों के संदर्भ में एक फीसदी का अतिरिक्त कर हटाया जाना चाहिए.
पार्टी इस प्रस्तावित कानून में विवाद निवारण व्यवस्था भी चाहती है. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘अगर इन चिंताओं को दूर कर लिया जाता है तो हमें इस विधेयक को पारित कराने में कोई समस्या नहीं है. परंतु समस्या यह है कि सरकार विपक्ष के सहयोग की बात करती तो है लेकिन वह हमारे पास कुछ ठोस बात लेकर नहीं आती है.’
सिंधिया ने कहा, ‘उनको इन चिंताओं को दूर करने की जरुरत है. इसके बाद निश्चित तौर पर हम समर्थन देंगे. वैसे भी कांग्रेस ही सात साल पहले जीएसटी का प्रस्ताव लाई थी. हम इसको पारित कराना चाहते हैं.’ देश में एक समान कर व्यवस्था लाने के मकसद से लाया गया जीएसटी विधेयक संसद में लंबित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




