बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई में पांच माह के निचले स्तर 2.8 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली: बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई में 2.8 प्रतिशत के पांच माह के निचले स्तर पर आ गई है. यह पिछले महीने चार साल के उच्चस्तर 8.5 प्रतिशत पर रही थी. कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस उत्पादन घटने से वृद्धि दर घटी है. आठ बुनियादी उद्योगों, कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, […]
नयी दिल्ली: बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई में 2.8 प्रतिशत के पांच माह के निचले स्तर पर आ गई है. यह पिछले महीने चार साल के उच्चस्तर 8.5 प्रतिशत पर रही थी. कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस उत्पादन घटने से वृद्धि दर घटी है. आठ बुनियादी उद्योगों, कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली की वृद्धि दर मई, 2015 में 4.4 प्रतिशत थी. कुल औद्योगिक उत्पादन में बुनियादी उद्योगों का भारांश 38 प्रतिशत है. अप्रैल में इन उद्योगों की वृद्धि दर चार साल के उच्चस्तर 8.5 प्रतिशत पर पहुंच गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




