राजन ने कहा, आरबीआइ गवर्नर के लिए तीन साल का कार्यकाल छोटा है

नयी दिल्ली : आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने, जिनका तीन साल का कार्यकाल अगले नौ सप्ताह में खत्म हो जाएगा, आज कहा कि केंद्रीय बैंक के प्रमुख का कार्यकाल लंबा होना चाहिए. वैश्विक स्तर पर जो चलन है उसे भारत में भी अपनाया जाना चाहिए. राजन ने अर्थव्यवस्था और बैंकों में एनपीए के विभिन्न आयामों […]
नयी दिल्ली : आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने, जिनका तीन साल का कार्यकाल अगले नौ सप्ताह में खत्म हो जाएगा, आज कहा कि केंद्रीय बैंक के प्रमुख का कार्यकाल लंबा होना चाहिए. वैश्विक स्तर पर जो चलन है उसे भारत में भी अपनाया जाना चाहिए. राजन ने अर्थव्यवस्था और बैंकों में एनपीए के विभिन्न आयामों के संबंध में संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति के समक्ष अपनी बात रखी. सूत्रों के अनुसार उनसे सदस्यों ने पूछा कि आरबीआई गवर्नर का कार्यकाल कितना होना चाहिए. सूत्रों ने कहा कि आरबीआई गवर्नर का कहना था कि तीन साल कार्यकाल छोटा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




