ePaper

भारत में निवेश बढाकर पांच अरब डालर करेगी अमेजन

Updated at : 08 Jun 2016 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में निवेश बढाकर पांच अरब डालर करेगी अमेजन

वाशिंगटन : आमेजन अपने भारतीय परिचालन में तीन अरब डालर का अतिरिक्त निवेश करेगी ताकि देश में अपने निवेश बढाकर पांच अरब डालर से अधिक किया जा सके। यह बात आज अमेरिकी ई-वाणिज्य क्षेत्र के प्रमुख संस्थापक और मुख्य कार्यकारी जेफ बेजोस ने कही. बेजोस ने ये बात यहां एक समारोह में कही जिसमें प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : आमेजन अपने भारतीय परिचालन में तीन अरब डालर का अतिरिक्त निवेश करेगी ताकि देश में अपने निवेश बढाकर पांच अरब डालर से अधिक किया जा सके। यह बात आज अमेरिकी ई-वाणिज्य क्षेत्र के प्रमुख संस्थापक और मुख्य कार्यकारी जेफ बेजोस ने कही. बेजोस ने ये बात यहां एक समारोह में कही जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे. बेजोस ने अमेरिका भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के सालाना समारोह में कहा, ‘आमेजन भारत में तीन अरब डालर से अधिक का निवेश करेगी. यह 2014 में की गई दो अरब डालर के निवेश की घोषणा के अतिरिक्त है.’

उन्होंने कहा, ‘हमने भारत में 45,000 रोजगार का सृजन किया है और हमें अभी भी भारतीय अर्थव्यवस्था में विशाल संभावनाएं दिखती हैं.’ उन्होंने यूएसआईबीसी के वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा, ‘हमारी आमेजन डाट इन की टीम ज्यादातर तय लक्ष्यों को पार कर चुकी है.’ 21फर्स्ट सेंचुरी फॉक्स की अनुषंगी, स्टार इंडिया ने भी कहा कि वह अगले तीन साल में पांच अरब डालर से अधिक का अतिरिक्त निवेश करेगी.

स्टार इंडिया के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी, उदय शंकर ने कहा, ‘हमें भारतीय बाजार में विशाल संभावनाएं दिखती हैं और भारत में हम सबसे बडे विदेशी निवेशकों में से है और मीडिया तथा मनोरंजन क्षेत्र में सबसे बडे निवेशक.’ यूएसआईबीसी के अध्यक्ष जॉन चेंबर्स ने कहा कि दो साल से भी कम समय में यूएसआईबीसी की करीब 20 प्रतिशत सदस्य कंपनियों ने भारत में 28 अरब डालर का निवेश किया है.

उन्होंने कहा, ‘अगले दो-तीन साल में हमें इस दायरे की विस्तार की उम्मीद दिखती है और यूएसआईबीसी के सदस्यों ने 45 अरब डालर के अतिरिक्त निवेश का संकेत दिया है जो रुढिवादी आकलन है.’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और अन्य प्रमुख आर्थिक सुधार के कार्यान्वयन के रिकार्ड को देखते हुए हमें भरोसा है कि यह आंकडा नाटकीय तौर पर बढ सकता है, शायद दोगुना हो जाए.’

चेंबर्स ने कहा, ‘आज हम भारत की वृद्धि की संभावना का नया चरण देख रहे हैं जो प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से प्रेरित है.’ यूएसआईबीसी का वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार बेजोस समेत सन फार्मा के संस्थापक और प्रबंध निदेशक दिलिप सांघवी को भी दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola