राजधानी में टिकट कन्फर्म नहीं तो एयर इंडिया से भरें उड़ान

Updated at : 25 May 2016 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
राजधानी में टिकट कन्फर्म नहीं तो एयर इंडिया से भरें उड़ान

नयी दिल्ली: एयर इंडिया जल्द ही राजधानी रेलगाडियों के उन यात्रियों की मदद के लिए आगे आएगी जिनकी टिकट पक्की (कन्फर्म) नहीं हुई है. ऐसे यात्रियों को थोड़ा और पैसा खर्च कर एयर इंडिया में सफर करने का विकल्प दिया जाएगा. एयर इंडिया के प्रमुख अश्वनी लोहानी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एयर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: एयर इंडिया जल्द ही राजधानी रेलगाडियों के उन यात्रियों की मदद के लिए आगे आएगी जिनकी टिकट पक्की (कन्फर्म) नहीं हुई है. ऐसे यात्रियों को थोड़ा और पैसा खर्च कर एयर इंडिया में सफर करने का विकल्प दिया जाएगा.

एयर इंडिया के प्रमुख अश्वनी लोहानी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एयर इंडिया व आईआरसीटीसी में इस आशय का समझौता पहले ही हो चुका है और उक्त व्यवस्था ‘कुछ ही हफ्तों’ में लागू होने की संभावना है. प्रस्तावित व्यवस्था के तहत राजधानी ट्रेन की सभी श्रेणी के उन यात्रियों के पास एयर इंडिया से सफर करने का विकल्प होगा जिनकी टिकट पक्की (कन्फर्म) नहीं हुई है. हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि उनके रुट पर एयर इंडिया की सेवा हो.
इस तरह के यात्रियों को आईआरसीटीसी के जरिए ही एयर इंडिया की टिकट की पेशकश की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है और इसके कुछ ही सप्ताह में लागू होने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola