7th Pay Commission News : होली से पहले मोदी सरकार कर सकती है महंगाई भत्ते को लेकर बड़ी घोषणा, DA बढ़कर हो जाएगा 25 प्रतिशत ?

7th Pay commission,7th CPC,central government employees,EPFO,Seventh pay commission,Personal Finance News,DA Hike केंद्र सरकार करीब 52 लाख कर्मचारियों और 60 लाख सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को नरेंद्र मोदी सरकार बहुत जल्द होली गिफ्ट दे सकती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में अच्छी -खासी बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि अब तक सरकार की ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है.
7th Pay Commission Latest News : केंद्र सरकार करीब 52 लाख कर्मचारियों और 60 लाख सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को नरेंद्र मोदी सरकार बहुत जल्द होली गिफ्ट दे सकती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में अच्छी -खासी बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि अब तक सरकार की ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है.
मालूम हो केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को लंबे समय से डीएम में बढ़ोतरी का इंतजार है. कोरोना महामारी के कारण कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी नहीं हो पायी है.
तो 25 प्रतिशत हो जाएगा डीए
अगर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से डीए में बढ़ोतरी की जाती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी होगी. कर्मचारियों को डीए बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएगा. आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. तो यहां बता देना चाहते हैं कि इस बार डीएम में 4 प्रतिशत, पिछले साल का डीए बकाया 4 प्रतिशत और अभी कर्मचारियों को 17 प्रतिशत डीए दिया जा रहा है. इस तरह से सभी को मिला दिया जाए तो कुल डीए बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएगी.
इधर केंद्र सरकार ने हाल ही में बजट के दौरान बड़ी घोषणा की. जिसमें बताया गया कि सरकारी कर्मचारियों की मौत पर के परिवार वालों को पेंशन के रूप में अब 1.25 लाख रुपये मिलेंगे. अब तक यह सीमा अधिकतम 45 हजार रुपये थी.
दिव्यांग आश्रितों को राहत
सरकार ने बजट में मृत सरकारी सेवक/पेंशनभागी के उन बच्चे/भाई-बहन के पेंशन को लेकर निर्देश जारी किया, जो मानसिक या शारीरिक रूप से नि:शक्त हैं. यदि कुल आय पात्र पारिवारिक पेंशन मृतक सरकारी सेवक / पेंशनभोगी द्वारा लिए गए अंतिम वेतन से 30 प्रतिशत से कम है तो वे पूरे जीवन के लिये पारिवारिक पेंशन के लिये पात्र होंगे. साथ ही वे महंगाई राहत के भी पात्र होंगे.
इसमें कहा गया है कि केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1972 के नियम 54 (6) के तहत मृत सरकारी सेवक या पेंशनभोगी के बच्चे/भाई-बहन मानसिक या शारीरिक रूप से नि:शक्त है और वह इसके कारण आजीविका अर्जित करने में असमर्थ है, तो पूरे जीवन पारिवारिक पेंशन के लिये पात्र होंगे. केंद्र सरकार करीब 52 लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ता तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
Posted By – Arbind kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




