DA Hike Updates: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में हुई इतनी बढ़ोतरी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Jul 2023 12:02 PM

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे सभी कर्मचारी, जो छठा वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि करने का फैसला लिया गया है. जानें डीएक कितना बढ़ाया गया सरकारी कर्मचारियों का

विज्ञापन

7th Pay Commission/ DA Hike: जहां केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंजतार है, वहीं छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए पिटारा खोल दिया है. महंगाई भत्ता यानी डीए को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जी हां…यदि आप मध्य प्रदेश सरकार के अधीन काम करते हैं तो ये खबर आपके चेहरे पर मुस्कान जा देगी. दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता इस साल जनवरी से चार प्रतिशत बढ़ा कर 42 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है. इसके साथ राज्य के कर्मचारियों को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता मिलेगा.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बाबत मीडिया से बात की और कहा कि पिछले दिनों मैंने घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई-भत्ता देने का काम करेंगे. हमारी सरकार ने फैसला किया है कि केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता हम जनवरी माह से ही देंगे. उन्होंने आगे कहा कि जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर तीन समान किस्तों में दिया जाएगा.

साढ़े सात लाख राज्य कर्मचारियों को होगा लाभ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे सभी कर्मचारी, जो छठा वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि करने का फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि हमने वर्ष 2014 में यह फैसला भी किया था कि जिन कर्मचारियों ने 30 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, उन्हें तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाएगा. हमने यह फैसला भी किया है कि जिन कर्मचारियों ने एक जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूरे कर लिये हैं, उन कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान भी हमारी सरकार की ओर से दिया जाएगा. यहां चर्चा कर दें कि मध्य प्रदेश सरकार के इस निर्णय से करीब साढ़े सात लाख राज्य कर्मचारियों को लाभ होगा.

Also Read: 7th Pay Commission DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में हुई पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में भी बढ़ा डीए

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी सरकारी कर्मचारियों और पेशनरों को खुशखबरी पिछले दिनों दी. उन्होंने महंगाई भत्ते में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी. जिससे राज्य में अब डीए 38 प्रतिशत हो गया है.

मध्य प्रदेशऔर छत्तीसगढ़ में इस साल चुनाव

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसलिए दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने कर्मचारियों का खास ख्याल रखा है. छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले दिनों अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों के डीए में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने अपने कर्मचारियों को डीए बढ़ाकर खुश किया है. दोनों ही प्रदेशों की सरकार चुनाव से पहले कई अहम फैसले ले रही है.

Also Read: Dearness Allowance Hike: डीए में इस बार होगी कितनी बढ़ोतरी, जानिए कब चलेगा पता
केंद्रीय कर्मचारियों को डीए बढ़ने का इंतजार

महंगाई भत्ते (dearness allowance) के बढ़ने का इंतजार केंद्रीय कर्मचारियों को भी है. नया नंबर इसी महीने आएंगे जिससे फाइनल हो जाएगा कि अगली छमाही में उन्हें कितना महंगाई भत्ता केंद्र की मोदी सरकार की ओर से दिया जाएगा. वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. अब 1 जुलाई 2023 से मिलने वाले DA का AICPI इंडेक्स नंबर 31 जुलाई को आएगा. यह नंबर महंगाई भत्ते के कैलकुलेशन के लिए फाइनल नंबर होगा. अभी तक इस छमाही के लिए जो आंकड़े देखने को मिले हैं, उससे साफ लग रहा है कि महंगाई भत्ते (DA Hike) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है. इससे केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 46 प्रतिशत हो सकता है.

क्यों बढ़ता है महंगाई भत्ता?

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता क्यों बढ़ता है? तो आपको बता दें कि सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में वृद्धि की सबसे बड़ी वजह है महंगाई का आंकड़ा है. AICP इंडेक्स के आधार पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय होता है. AICP इंडेक्स में जितनी वृद्धि होगी, उसी के आधार पर सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा. सरकार साल में दो बार अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाती है. महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार कर्मचारियों को बहुत बेसब्री से रहता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola