Dearness Allowance Hike: डीए में इस बार होगी कितनी बढ़ोतरी, जानिए कब चलेगा पता

Updated:
विज्ञापन
7th Pay commission DA Hike

7th Pay commission DA Hike

वर्तमान में इंडेक्स में महंगाई भत्ते का स्कोर 44.46 फीसदी पर बनी हुई है. अभी अप्रैल से जून के नंबर आना बाकी हैं. केंद्र सरकार पिछली बार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर में AICPI इंडेक्स 132.3 प्वाइंट और महंगाई भत्ता स्कोर 42.37 फीसदी था.

विज्ञापन

केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत फिर से बढ़ोतरी की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें तो केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 31 मई 2023 का दिन बेहद खास है. इस दिन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) और पेंशनरों को महंगाई से कितनी राहत (Dearness relief) मिलेगी, इसके आंकड़े आ सकते हैं. जानकारों की मानें तो इस बार भी जनवरी से जून 2023 के मध्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी की संभावना है. हालांकि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा 31 जुलाई 2023 के बाद की जाएगी. लेकिन अनुमान पहले ही पता चल जाएगा.

जुलाई में कितना महंगाई भत्ता बढ़ सकता है

31 मई को AICPI इंडेक्स के April के नंबरों की घोषणा की जाएगी. इससे अनुमान लगेगा कि जुलाई में कितना महंगाई भत्ता बढ़ सकता है. वर्तमान में देश भर के केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत है, जो जनवरी 2023 से लागू है. अगर महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत और बढ़ाया जाता है, तो डीए बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा.

महंगाई भत्ते का स्कोर 44.46 फीसदी

वर्तमान में इंडेक्स में महंगाई भत्ते का स्कोर 44.46 फीसदी पर बनी हुई है. अभी अप्रैल से जून के नंबर आना बाकी हैं. केंद्र सरकार पिछली बार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर में AICPI इंडेक्स 132.3 प्वाइंट और महंगाई भत्ता स्कोर 42.37 फीसदी था. मार्च 2023 में AICPI इंडेक्स 133.3 था, जिससे महंगाई भत्ता बढ़कर 44.46 फीसदी हो गया. 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होती है. जनवरी 2023 में भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी और उससे पहले भी 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी. बता दें कि राजस्थान, असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों ने केंद्र सरकार में बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ते में अपने यहां बढ़ोतरी की है.

Also Read: EPS pension : अधिक पाना है पेंशन तो जल्द करें ये काम, EPFO ने जारी किया सर्कुलर

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola