SEBI ने स्वर समूह की कंपनियों से कहा, निवेशकों को धन वापस करें

नयीदिल्ली : बाजार नियामक सेबी ने स्वर समूह की दो कंपनियों और उनके निदेशकों को तीन महीने के भीतर निवेशकों का धन लौटाने का निर्देश दिया जो उन्होंने गैरकानूनी निवेश योजनाओं के जरिए जुटाया है. इसके अलावा इन कंपनियों स्वर एग्रोटेक इंडिया और स्वर एग्रोटीक एवं हाउसिंग (इंडिया) और उसके निदेशकों को चार साल के […]
नयीदिल्ली : बाजार नियामक सेबी ने स्वर समूह की दो कंपनियों और उनके निदेशकों को तीन महीने के भीतर निवेशकों का धन लौटाने का निर्देश दिया जो उन्होंने गैरकानूनी निवेश योजनाओं के जरिए जुटाया है. इसके अलावा इन कंपनियों स्वर एग्रोटेक इंडिया और स्वर एग्रोटीक एवं हाउसिंग (इंडिया) और उसके निदेशकों को चार साल के लिए पूंजी बाजार से प्रतिबंधित कर दिया गया है.
आरोप है कि कंपनियों ने सेबी से पंजीकरण लिये बिना ही सामूहिक निवेश योजनाएं (सीआइएस) शुरू कीं और इनका परिचालन किया. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड :सेबी: ने जांच में पाया कि कंपनियों ने प्लाट खरीद योजना के तहत विभिन्न निवेश योजनाओं के जरिए ग्राहकों से धन जुटाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




