दिल्ली मेट्रो ने भारत के भविष्य के बारे में मेरी निराशा को तोड़़ा है: पनगढिया

नयी दिल्ली: नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढिया ने एक कुशल शहरी परिवहन प्रणाली स्थापित करने में दिल्ली मेट्रो की ‘‘आशातीत सफलता’ की आज प्रशंसा की और कहा कि यह परियोजना उन कुछ महत्वपूर्ण बातों में शामिल है जिन्होंने भारत के भविष्य के बारे में ‘उनकी निराशा’ को तोड़ने में मदद की है. पेशे से […]
नयी दिल्ली: नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढिया ने एक कुशल शहरी परिवहन प्रणाली स्थापित करने में दिल्ली मेट्रो की ‘‘आशातीत सफलता’ की आज प्रशंसा की और कहा कि यह परियोजना उन कुछ महत्वपूर्ण बातों में शामिल है जिन्होंने भारत के भविष्य के बारे में ‘उनकी निराशा’ को तोड़ने में मदद की है. पेशे से अर्थशास्त्री पनढिया ने इसकी तुलना न्यूयार्क शहर से की. उन्होंने कहा कि ‘‘दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन जब बंद होता है तो दिल्ली बंद हो जाती है. यह न्यूयार्क की ही तरह है जो वहां सबवे :न्यूयार्क मेट्रो: के बंद होने पर ठहर जाता है.’ उन्होंने यहां दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के 22वें स्थापना दिवस समारोह में कहा कि दिल्ली मेट्रो का सफर ‘चमत्कृत’ करने वाला है.
इन दशकों में यह शून्य से 213 किलो मीटर तक पहुंच गयी है. यह कामयाबी आशातीत है. यह उत्कृष्टता के द्वीप जैसा है या यू कहें कि एक विकासशील देश में यह एक विकसित देश जैसा है.’ समारोह का आयोजन मेट्रो-भवन में किया गया था. दिल्ली मेट्रो की यात्रा 1990 के दशक के बाद के वर्षोंर् में शुरु हुई. उसके बाद से इसका नेटवर्क लगातार बढ रहा है और आज यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई कस्बों को दिल्ली से जोड चुकी है. डीएमआरसी अपने काम के अलावा कई अन्य शहरों में मेट्रो रेल नेटवर्क के निर्माण और परिचालन के मामले में अपनी परामर्श सेवाएं दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




