यस बैंक को चौथी तिमाही में बंपर मुनाफा, 27 प्रतिशत से अधिक बढ़ा

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के यस बैंक का एकल मुनाफा मार्च में समाप्त चौथी तिमाही के दौरान 27.4 प्रतिशत बढ़ कर 702.1 करोड़ रुपए रहा. बैंक को 2014-15 की इसी तिमाही के दौरान 551 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था.यस बैंक ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय […]
नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के यस बैंक का एकल मुनाफा मार्च में समाप्त चौथी तिमाही के दौरान 27.4 प्रतिशत बढ़ कर 702.1 करोड़ रुपए रहा. बैंक को 2014-15 की इसी तिमाही के दौरान 551 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था.यस बैंक ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़ कर 4331.1 करोड़ रुपए रही जो 2015 की मार्च की तिमाही में 3,678.8 करोड़रुपयेथी.
बैंक की कुल ब्याज आय जनवरी-मार्च 2015-16 में 27.1 प्रतिशत बढ़ कर 1241.4 करोड़रुपये हो गयी, जबकि गैर ब्याज आय 36 प्रतिशत बढ़ कर 802.8 करोड़ रुपए रही.
समीक्षाधीन अवधि में यस बैंक का एनपीए के संबंध में कुल प्रावधान 47.6 प्रतिशत बढ़ कर 186.5 करोड़ रुपए रहा जो 2014-15 की इसी तिमाही में 126.4 करोड़ रुपए था.
बैंक का कुल एनपीए मार्च की तिमाही में बढ़कर 0.29 प्रतिशत रहा जो पिछले साल की इसी अवधि में 0.12 प्रतिशत था.
वित्त वर्ष 2015-16 में बैंक का कुल मुनाफा बढ़कर 2,539.5 करोड़ रुपए रहा जो इसके पिछले साल 2,005.4 करोड़रुपए था.
यस बैंक की कुल आय 2015-16 में बढ़कर 16,245.6 करोड़ रुपए रही जो पिछले वित्त वर्ष में 13,618.5 करोड़ रुपए थी.
बैंक ने एक अलग सूचना में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने 10 रुपए प्रति शेयर का लाभांश देने का सुझाव दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




