ePaper

एयरटेल ने इंटरनेट वीडियो सेवा शुरू करने पर मांगी ट्राई की राय

Updated at : 25 Apr 2016 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
एयरटेल ने इंटरनेट वीडियो सेवा शुरू करने पर मांगी ट्राई की राय

नयी दिल्ली : भारती एयरटेल ने इंट्रानेट का इस्तेमाल करते हुए विशेष वीडियो सेवा शुरू करने के बारे में दूरसंचार नियामक से संपर्क किया है और उसकी राय मांगी है. कंपनी नहीं चाहती कि इस मामले में नेट निरपेक्षता से जुडा कोई मुद्दा उठे इसलिए वह पहले ही स्थिति स्पष्ट करना चाहती है. एयरटेल के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारती एयरटेल ने इंट्रानेट का इस्तेमाल करते हुए विशेष वीडियो सेवा शुरू करने के बारे में दूरसंचार नियामक से संपर्क किया है और उसकी राय मांगी है. कंपनी नहीं चाहती कि इस मामले में नेट निरपेक्षता से जुडा कोई मुद्दा उठे इसलिए वह पहले ही स्थिति स्पष्ट करना चाहती है. एयरटेल के मुख्य नियामक अधिकारी रवि पी गांधी ने इस बारे में ट्राई को पत्र भेजा है. एक प्रमुख वैश्विक कंटेट प्रदाता फर्म ने एयरटेल से संपर्क किया है कि वह कंपनी के क्लोज्ड इलेक्ट्रोनिक कम्युनिकेशंस नेटवर्क (सीईसीएन) पर विशेष रूप से एक वीडियो सेवा शुरू करना चाहती है.

पत्र में कहा गया है, ‘वैश्विक कंटेट भागीदारी के साथ्ज्ञ सीईसीएन पर हमारे ग्राहकों को विशेष पेशकश की यह व्यवस्था नियमों के अनुपालन में ही होगी लेकिन कुछ भागीदार इसे नेट निरपेक्षता के सिद्धांत के खिलाफ मान सकते हैं.’ एयरटेल ने इस बारे में संपर्क करने पर कोई टिप्पणी नहीं की. उल्लेखनीय है कि एयरटेल व सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक भारत में नेट निरपेक्षता को लेकर हुई बहस के केंद्र में रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola