ePaper

टोल के आतंक से मिलेगी मुक्ति, NHAI ने देश भर में ई- टोल प्रणाली शुरू की

Updated at : 20 Apr 2016 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
टोल के आतंक से मिलेगी मुक्ति, NHAI ने देश भर में ई- टोल प्रणाली शुरू की

नयी दिल्ली: टोल नाकों पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार (एनएचएआई) ने देश भर में राजमार्गों पर स्थित 250 टोल नाकों पर नकदीरहित प्रणाली फास्टैग शुरू की है.इस प्रणाली फास्टैग से टोल नाकों पर वाहनों की लगभग बिना रुके आवाजाही की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही यह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: टोल नाकों पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार (एनएचएआई) ने देश भर में राजमार्गों पर स्थित 250 टोल नाकों पर नकदीरहित प्रणाली फास्टैग शुरू की है.इस प्रणाली फास्टैग से टोल नाकों पर वाहनों की लगभग बिना रुके आवाजाही की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही यह टोल शुल्क के नकदीरहित भुगतान की सुविधा भी देती है.

प्राधिकार ने आज कहा,‘ देश भर में 275 से अधिक टोल नाकों पर फास्टैग परिचालन में है. ‘ फास्टैग के तहत 200 रपये का एकमुश्त शुल्क देना होता है और इसकी रसीद वाहन के शीशे पर चिपका दी जाती है. इसमें आरएफआईडी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाता है और इससे सम्बद्ध प्रीपेड खातों से टोल का भुगतान सीधे ही काट लिया जाता है. इसके साथ ही फास्टैग :स्टीकर: वाले वाहनों को विशेष लेन की सुविधा दी जाएगी ताकि उन्हें रकना नहीं पडे.
एनएचएआई ने कहा है- फास्टैग 25 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर चुनींदा टोल नाकों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. ये कुछ बैंक शाखाओं से भी खरीदे जा सकेंगे. इससे जुडे खाते में 100 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की रिचार्ज राशि रखी जा सकेगी. उपयोक्ताओं को टोल लेनदेन की जानकारी एसएमएस से मिलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola