NBFC के 25 और खंडों में 100% FDI की अनुमति दे सकती है सरकार

Updated:
विज्ञापन
NBFC के 25 और खंडों में 100% FDI की अनुमति दे सकती है सरकार

नयी दिल्ली : सरकार गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के 25 और खंडों में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का प्रस्ताव कर सकती है. इसमें जिंस ब्रोकिंग और बुनियादी ढांचा ऋण कोष आदि शामिल हैं. इससे विदेशी निवेश आकर्षित किया जा सकेगा. सूत्रों ने कहा कि यह प्रस्ताव वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा बजट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के 25 और खंडों में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का प्रस्ताव कर सकती है. इसमें जिंस ब्रोकिंग और बुनियादी ढांचा ऋण कोष आदि शामिल हैं. इससे विदेशी निवेश आकर्षित किया जा सकेगा. सूत्रों ने कहा कि यह प्रस्ताव वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा बजट में की गयी घोषणा कि एनबीएफसी की गतिविधियों की और श्रेणियों में एफडीआई की अनुमति दी जाएगी, पर आधारित है. सूत्र ने कहा कि एनबीएफसी की 18 विशेषीकृत गतिविधियों से अलग स्वत: मंजूर मार्ग से एफडीआई की अनुमति दी जाएगी.

इन गतिविधियों का नियमन वित्तीय क्षेत्र के नियामकों द्वारा किया जाता है. एनबीएफसी और गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थानों (एनबीएफआई) के अन्य खंड हैं. इंश्योरेंस इंटरमीडिएरीज, पेंशन प्रबंधन कंपनी, परिसंपत्ति वित्त कंपनी और डिपाजिटरी भागीदार.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola