केनरा बैंक का तीसरी तिमाही का मुनाफा 87 प्रतिशत घटकर 85 करोड़

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 87 प्रतिशत घटकर 84.9 करोड़ रुपये पर आ गया है. बेंगलुरु मुख्यालय वाले बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 655.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. केनरा बैंक ने शेयर बाजारों को […]
नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 87 प्रतिशत घटकर 84.9 करोड़ रुपये पर आ गया है. बेंगलुरु मुख्यालय वाले बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 655.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. केनरा बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि तिमाही के दौरान उसकी कुल घटकर 12,050.6 करोड़ रुपये पर आ गयी, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 12,227.86 करोड़ रुपये थी.
कुल अग्रिम पर बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां तिमाही के दौरान बढकर 5.84 प्रतिशत हो गयीं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3.35 प्रतिशत थीं. बैंक का शुद्ध एनपीए की इस दौरान 2.42 प्रतिशत से बढकर 3.90 प्रतिशत पर पहुंच गया. चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियाें केनरा बैंक का शुद्ध लाभ 47.7 प्रतिशत घटकर 1,092.67 करोड़ रुपये रहा है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,089.67 करोड़ रुपये था. नौ माह की अवधि में बैंक की कुल आय बढ़ कर 36,781.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी, जो एक साल पहले समान अवधि में 35,871.08 करोड़ रुपये थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










