यस बैंक का मुनाफा 25% बढकर 675.74 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के ऋणदाता यस बैंक का एकल मुनाफा दिसंबर 2015 में समाप्त तिमाही के दौरान 25.06 प्रतिशत बढकर 675.74 करोड़ रुपये रहा. बैंक को पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 540.29 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. यस बैंक ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में बैंक […]
नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के ऋणदाता यस बैंक का एकल मुनाफा दिसंबर 2015 में समाप्त तिमाही के दौरान 25.06 प्रतिशत बढकर 675.74 करोड़ रुपये रहा. बैंक को पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 540.29 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. यस बैंक ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में बैंक की कुल आय 17.49 प्रतिशत बढकर 4,122.12 करोड रुपये रही जो पिछले साल की इसी अवधि में 3,508.47 करोड़ रुपये थी.
अक्तूबर-दिसंबर 2015 के दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादक आस्तियां (एनपीए) 0.66 प्रतिशत रहीं जो पिछले साल की इसी तिमाही में 0.42 प्रतिशत थी. समीक्षाधीन तिमाही में शुद्ध एनपीए 0.22 प्रतिशत रहा जो पिछले साल की इसी अवधि में 0.1 प्रतिशत था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




