फॉक्सवैगन अगले माह ऑटो एक्सपो में "कांपैक्ट सेडान " लॉन्च करेगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jan 2016 5:31 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: जर्मनी की वाहन कंपनी फाक्सवैगन अगले महीने दिल्ली ऑटो एक्सपो में एक कांपैक्ट सेडान सहित तीन नये वाहन पेश करेगी. कंपनी ने कांपैक्ट सेडान को विशेष रूप से भारतीय बाजारों के लिए डिजाइन किया है. फॉक्सवैगन इंडिया ने एक बयान में कहा कि इसके अलावा कंपनी अपना प्रमुख स्पोर्ट्स युटिलिटी वीकल तिगुआन और […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: जर्मनी की वाहन कंपनी फाक्सवैगन अगले महीने दिल्ली ऑटो एक्सपो में एक कांपैक्ट सेडान सहित तीन नये वाहन पेश करेगी. कंपनी ने कांपैक्ट सेडान को विशेष रूप से भारतीय बाजारों के लिए डिजाइन किया है. फॉक्सवैगन इंडिया ने एक बयान में कहा कि इसके अलावा कंपनी अपना प्रमुख स्पोर्ट्स युटिलिटी वीकल तिगुआन और सेडान कार पासे जीटीई भी आटो एक्सपो में पेश करेगी. दिल्ली आटो एक्सपो 5 से 9 फरवरी तक होगा.
फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के निदेशक माइकल मेयर ने कहा, ‘‘ हमारी कांपैक्ट सेडान भारत में और भारत के लिए बनी कार है जो सुरक्षा की बेहतरीन खूबियों के साथ एक जबरदस्त ड्राइविंग अनुभव कराती है.’ इस कार का विनिर्माण कंपनी के चाकन (महाराष्ट्र) संयंत्र में किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




