2029-30 में भारत में आ जाएगा 6G, पीएम मोदी से मिल नोकिया के सीईओ ने कहा

नोकिया चीफ पाइका लुंडमार्क ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस बात पर भी चर्चा की कि 5जी से 6जी का विकास कैसे होगा और नोकिया भारत के इस विकास में कैसे सहयोग कर सकती है, जो अगले कुछ वर्षों में होगा.
नई दिल्ली : मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी नोकिया के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पाइका लुंडमार्क ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि भारत में 5जी के विकास में नोकिया मजबूती के साथ अपना योगदान दे रही है. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया ग्लोबल के सीईओ ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री से मुलाकात करना उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि वह भारत में डिजिटल चेंजिंग लाने वाले एक दूरदर्शी नेता हैं. हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा की कि इस डिजिटल चेंजिंग का अगला फेज कैसा रहेगा.
नोकिया चीफ पाइका लुंडमार्क ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस बात पर भी चर्चा की कि 5जी से 6जी का विकास कैसे होगा और नोकिया भारत के इस विकास में कैसे सहयोग कर सकती है, जो अगले कुछ वर्षों में होगा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2029-30 के आसपास बाजार में 6जी आने की उम्मीद है और यह नेटवर्क की एक जेनरेशन होगा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से संचालित होगी और यह उन सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है, जहां नोकिया और भारत सक्षम होंगे और साथ में काम करेंगे.
इससे पहले, प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पाइका लुंडमार्क ने अपने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना सौभाग्य की बात है. इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारत की 5जी यात्रा और डिजिटल चेंजिंग के इस दौर में नोकिया किस प्रकार से अपना योगदान दे रही है. इसके साथ ही, हमने इस बात पर भी चर्चा की कि 6जी के विकास में नोकिया भारत का सहयोग कैसे करेगी.
इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि पाइका लुंडमार्क के साथ एक उपयोगी बैठक हुई, जिसमें हमने तकनीक से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की और समाज के कल्याण के लिए इसका लाभ उठाया. हमने अगली पीढ़ी के डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण में भारत की प्रगति पर भी चर्चा की.
Also Read: JIO 5G: भारत के 331 शहर जियो 5जी से जुड़े, 27 नये शहरों में पहुंची 5G सर्विस
रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया का लक्ष्य अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए 5जी के लिए भारतीय बाजार का नेतृत्व करना है. इसके लिए फिनिश टेलीकॉम गियर निर्माता कंपनी को वर्ष 2027 तक 240 मिलियन डॉलर का बाजार बनने की उम्मीद है, जिसमें देश भर में करीब 2,400 से अधिक साइटों की तैनाती क्षमता है. फरवरी में जारी नोकिया मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार, निजी वायरलेस नेटवर्क में भारतीय निवेश 2027 तक करीब 240-250 मिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




