कॉल ड्रॉप के आकलन के लिए 7 शहरों में परीक्षण कर रहा है TRAI
Updated at : 06 Jan 2016 10:06 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: सरकार और आपरेटर कॉल ड्रॉप के मोर्चे पर सुधार का दावा कर रहे हैं. वहीं भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दिल्ली और मुंबई सहित सात शहरों में इस बात के लिए परीक्षण कर रहा है कि क्या सेवाओं की गुणवत्ता सुधरी है. ट्राई के एक अधिकारी ने बताया कि सात शहरों में […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: सरकार और आपरेटर कॉल ड्रॉप के मोर्चे पर सुधार का दावा कर रहे हैं. वहीं भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दिल्ली और मुंबई सहित सात शहरों में इस बात के लिए परीक्षण कर रहा है कि क्या सेवाओं की गुणवत्ता सुधरी है. ट्राई के एक अधिकारी ने बताया कि सात शहरों में परीक्षण 21 दिसंबर को शुरू हुआ है.
यह आठ जनवरी तक चलेगा. जिन शहरों में परीक्षण चल रहा है उनमें दिल्ली, मुंबई, सूरत, कोलकाता, पुणे, भुवनेश्वर और इंदौर शामिल हैं. यह परीक्षण मोबाइल नेटवर्क के कवरेज और सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए किया जा रहा है. दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि कॉल ड्रॉप की समस्या में सुधार हो रहा है ओर आपरेटर अधिक टावर साइटंे लगा रहे हैं. मंत्री ने पिछले महीने बताया था कि निजी दूरसंचार आपरेटरों ने देशभर में 29,000 नए दूरसंचार टावर लगाए हैं. आपरेटरों का भी कहना है कि वे कॉल ड्रॉप पर अंकुश के लिए कदम उठा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




