GST : NCP, BJD सहमत, कांग्रेस का बदलाव को लेकर दबाव

नयी दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और बीजू जनता दल (बीजेडी) ने वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) को संसद में पारित कराने पर जोर दिया है जबकि कांग्रेस इस महत्वपूर्ण विधेयक में बदलाव को लेकर अपनी मांग पर अड़ी है. हालांकि, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ इस मुद्दे पर […]
नयी दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और बीजू जनता दल (बीजेडी) ने वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) को संसद में पारित कराने पर जोर दिया है जबकि कांग्रेस इस महत्वपूर्ण विधेयक में बदलाव को लेकर अपनी मांग पर अड़ी है. हालांकि, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ इस मुद्दे पर अनौपचारिक बातचीत को पार्टी ने अच्छी शुरुआत बताया.
एनसीपी की सुप्रिया सुले और बीजेडी के जे पांडा ने जीएसटी जैसे महत्वपूर्ण विधेयक का रास्ता रोकने के लिये कांग्रेस की आलोचना की है वहीं मुख्य विपक्षी दल के नेता ज्यातिरादित्य सिंधिया ने जीएसटी का रास्ता रकने का पूरा दोष सरकार पर मढा है. कांग्रेस जीएसटी मामले में संविधान संशोधन विधेयक में 18 प्रतिशत कर दर की सीमा का उल्लेख करना चाहती है और अंतर राज्यीय बिक्री कर के मामले में एक प्रतिशत अतिरिक्त कर प्रस्ताव को हटाने के पक्ष में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




