कोल इंडिया में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर सरकार जुटाएगी 20,000 करोड़़
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: सरकार ने आज सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री को मंजूरी दे दी. इससे सरकारी खजाने में 20,000 करोड़़ रुपये प्राप्त हो सकते हैं. कोयला और बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के फैसले की जानकारी देते हुये कहा कि सरकार […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: सरकार ने आज सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री को मंजूरी दे दी. इससे सरकारी खजाने में 20,000 करोड़़ रुपये प्राप्त हो सकते हैं. कोयला और बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के फैसले की जानकारी देते हुये कहा कि सरकार को कोल इंडिया में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से करीब 20 हजार करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है. कोल इंडिया के मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से उसकी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से सरकार को 21,137.71 करोड़ रुपये प्राप्त हो सकते हैं.
सरकार ने इससे पहले कहा था कि वह चालू वित्त वर्ष में सार्वजनिक पेशकश के जरिये कोल इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है. कोल इंडिया में सरकार की 79.65 प्रतिशत हिस्सेदारी है. सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान सार्वजनिक उपक्रमों में विनिवेश से 69,500 करोड़ रुपये जुटाने का बजट प्रावधान किया है. इसमें से 41,000 करोड़ रुपये अल्पांश हिस्सेदारी की बिक्री और शेष 28,500 करोड़ रुपये रणनीतिक बिक्री से प्राप्त किये जायेंगे.
चालू वित्त वर्ष के दौरान सरकार 20 से अधिक सार्वजनिक उपक्रमों में हिस्सेदारी बेच सकती है. इसके लिये मंत्रिमंडल से मंजूरी पहले ही ली जा चुकी है. इन उपक्रमों में ऑयल इंडिया, नाल्को, एनएमडीसी के अलावा एनटीपीसी, ओएनजीसी, भेल प्रत्येक में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जा सकती है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










