कोल इंडिया का शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़ा
Updated at : 13 Nov 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: दुनिया की सबसे बडी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया का शुद्ध लाभ 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में 16 प्रतिशत बढकर 2,543.80 करोड रुपये हो गया.कंपनी का कहना है कि अधिक उत्पादन व बिक्री बढने के कारण आलोच्य तिमाही में उसका मुनाफा बढा.कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि पिछले वित्त […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दुनिया की सबसे बडी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया का शुद्ध लाभ 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में 16 प्रतिशत बढकर 2,543.80 करोड रुपये हो गया.कंपनी का कहना है कि अधिक उत्पादन व बिक्री बढने के कारण आलोच्य तिमाही में उसका मुनाफा बढा.कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 2,192.38 करोड रुपये रहा था.
आलोच्य तिमाही में कंपनी की एकीकृत शुद्ध बिक्री आठ प्रतिशत बढकर 16,957.59 करोड रुपये रही जो कि गत वर्ष 15,677.98 करोड रुपये रही थी.बीएसई में कंपनी का शेयर आज 2.60 प्रतिशत चढकर 337.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




