कॉलड्राप रोकने के लिए और टावर लगाये: ट्राई

नयी दिल्ली : दूरसंचार नियामक ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों से कॉलड्राप की समस्या के समाधान के लिये और टावर लगाने तथा 2जी नेटवर्क को मजबूत करने समेत अन्य उपाय करने को आज कहा. कॉलड्राप पर तकनीकी दस्तावेज में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कहा, ‘टावरों की संख्या में तत्काल वृद्धि की जरुरत है ताकि […]
नयी दिल्ली : दूरसंचार नियामक ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों से कॉलड्राप की समस्या के समाधान के लिये और टावर लगाने तथा 2जी नेटवर्क को मजबूत करने समेत अन्य उपाय करने को आज कहा. कॉलड्राप पर तकनीकी दस्तावेज में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कहा, ‘टावरों की संख्या में तत्काल वृद्धि की जरुरत है ताकि ग्राहकों की बढती संख्या की मांग को पूरा किया जा सके.’
साथ ही प्राधिकरणों द्वारा कुछ क्षेत्रों से टावर हटाये जाने जैसी समस्याओं का उपयुक्त तरीके से समाधान किया जाना चाहिए. पत्र में कहा गया है, ‘कॉलड्राप की समस्या विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में हैं 3जी नेटवर्क के उपयोग में वृद्धि से 2जी नेटवर्क को समर्थन करने वाले मोबाइल टावरों की वृद्धि दर कम हुई है. इसका निश्चित रूप से समाधान होना चाहिए.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




