ePaper

चालू वित्त वर्ष में एनपीए नहीं बढने देंगे : एसबीआई

Updated at : 08 Nov 2015 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष में एनपीए नहीं बढने देंगे : एसबीआई

नयी दिल्ली : देश के सबसे बडे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चालू वित्त वर्ष में गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) को पिछले वित्त वर्ष के स्तर पर लाने के लिए कदम उठाए हैं. जुलाई-सितंबर की तिमाही में एसबीआई के डूबत रिण में कमी आई है. एसबीआई के प्रबंध निदेशक रजनीश कुमार ने कहा, ‘हमने एनपीए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश के सबसे बडे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चालू वित्त वर्ष में गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) को पिछले वित्त वर्ष के स्तर पर लाने के लिए कदम उठाए हैं. जुलाई-सितंबर की तिमाही में एसबीआई के डूबत रिण में कमी आई है.

एसबीआई के प्रबंध निदेशक रजनीश कुमार ने कहा, ‘हमने एनपीए को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए है. हम चालू वित्त वर्ष में इसे और नहीं बढने देंगे.’ मार्च, 2015 के अंत तक बैंक का सकल एनपीए कुल अग्रिम का 4.2 प्रतिशत या 56,725 करोड रपये था.

जुलाई-सितंबर की तिमाही में बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता इससे पिछली तिमाही के मुकाबले सुधरकर 4.15 प्रतिशत पर आ गई, जो पिछली तिमाही में 4.89 प्रतिशत रही थी. एनपीए की स्थिति की जानकारी देते हुए कुमार ने कहा कि डूबते रिण क्षेत्र दर क्षेत्र भिन्न है. ‘यदि आप हमारे पोर्टफोलियो को देखें, ज्यादातर एनपीए एसएमई या मध्यम कारपोरेट वर्ग से है. निजी खंड में एनपीए का स्तर काफी कम है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola