नयी फसल और जमाखोरों पर कार्रवाई से दालों के दाम घटेंगे : जेटली

नयी दिल्ली : दाल की महंगाई को लेकर विपक्ष के निशाने पर आये वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि नयी फसल आने तथा जमाखोरों पर कार्रवाई से दालों के दाम घटेंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद खुदरा मुद्रास्फीति 12 प्रतिशत से घटकर चार प्रतिशत पर […]
नयी दिल्ली : दाल की महंगाई को लेकर विपक्ष के निशाने पर आये वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि नयी फसल आने तथा जमाखोरों पर कार्रवाई से दालों के दाम घटेंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद खुदरा मुद्रास्फीति 12 प्रतिशत से घटकर चार प्रत��शत पर आ गई है.
उन्होंने कहा कि दालों के दामों में इसलिए भी तेजी आई क्योंकि राज्यों द्वारा जमाखोरों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई. जेटली ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मुद्रास्फीति की दर में पिछले डेढ़ साल में कमी आई है. कई जिंसों के दाम नीचे आए हैं. लेकिन कुछ उत्पाद ऐसे हैं जिनकी देश के भीतर और विदेशी बाजारों में आवक कम है.
देश में 2.2 करोड़ टन दालों की जरुरत है. हमने उत्पादन 1.7 करोड़ टन तक पहुंचाया है, लेकिन अभी भी यह जरुरत से 50 लाख टन कम है.” वित्त मंत्री ने कहा कि जिन देशों से हम दालों का आयात करते हैं उनमें से ज्यादातर में उत्पादन कम रहा है.
कुछ व्यापारियों ने इसका फायदा उठाकर दालों की जमाखोरी की. इस बारे में कार्रवाई करना और छापे मारना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन के दौरान केंद्र और राज्यों के हस्तक्षेप के बाद बड़ी संख्या में छापेमारी की गई. इससे दालों के दाम कुछ हद तक नीचे आए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










