कहीं राहत तो कहीं बढ़ी कीमत, बिहार-झारखंड समेत चेक करें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल रेट

Updated:
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 21 जुलाई को कई शहरों में बदलाव हुआ है. बिहार, झारखंड और यूपी समेत प्रमुख शहरों का नया रेट यहां चेक करें.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price: देश में 21 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अलग-अलग शहरों में बदलाव देखने को मिला. कई बड़े शहरों में रेट स्थिर रहे, जबकि बिहार और झारखंड के कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ तो कुछ जगहों पर कीमत बढ़ी. पटना में पेट्रोल ₹113.53 और डीजल ₹99.54 प्रति लीटर पहुंच गया. वहीं, रांची में पेट्रोल ₹1.02 और डीजल ₹0.90 प्रति लीटर महंगा हुआ.

विज्ञापन

आज पेट्रोल का क्या रेट है?

दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर पर स्थिर है. मुंबई में पेट्रोल ₹111.21, कोलकाता में ₹113.51 और चेन्नई में ₹107.76 प्रति लीटर है. वहीं, पटना में पेट्रोल का रेट बढ़कर ₹113.53 प्रति लीटर हो गया. झारखंड में रांची में पेट्रोल ₹1.02 महंगा होकर ₹106.19 प्रति लीटर पहुंच गया. देवघर में कीमत ₹0.95 घटकर ₹104.99 और धनबाद में ₹0.13 घटकर ₹105.36 प्रति लीटर हो गई.

पेट्रोल रेट टेबल:

शहर20 जुलाई का रेट21 जुलाई का रेटबदलाव
पटना₹113.37₹113.53+₹0.16
बेगूसराय₹113.94₹113.59-₹0.35
भागलपुर₹114.37₹113.61-₹0.76
दरभंगा₹114.16₹114.10-₹0.06
गया₹114.31₹113.93-₹0.38
मुजफ्फरपुर₹114.10₹114.10कोई बदलाव नहीं
देवघर₹105.94₹104.99-₹0.95
धनबाद₹105.49₹105.36-₹0.13
जमशेदपुर ₹105.22₹105.28+₹0.06
रांची₹105.17₹106.19+₹1.02
लखनऊ₹101.89₹101.86-₹0.03
नोएडा₹101.96₹101.96कोई बदलाव नहीं
दिल्ली₹102.12₹102.12कोई बदलाव नहीं
कोलकाता₹113.51₹113.51कोई बदलाव नहीं
मुंबई₹111.21₹111.21कोई बदलाव नहीं
चेन्नई₹107.76₹107.76कोई बदलाव नहीं
बेंगलुरु₹111.68₹110.82-₹0.86
गुरुग्राम₹102.97₹102.97कोई बदलाव नहीं
भोपाल₹114.57₹114.54-₹0.03

डीजल के दाम में क्या बदलाव हुआ?

डीजल की कीमतों में भी अलग-अलग शहरों में बदलाव हुआ है. दिल्ली में डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर स्थिर है. मुंबई में यह ₹97.83 और कोलकाता में ₹99.82 प्रति लीटर है. पटना में डीजल ₹0.18 महंगा होकर ₹99.54 प्रति लीटर हो गया. रांची में डीजल का रेट ₹0.90 बढ़कर ₹101.31 प्रति लीटर पहुंच गया. हालांकि, देवघर में डीजल ₹0.85 और भागलपुर में ₹0.71 प्रति लीटर सस्ता हुआ है.

डीजल रेट टेबल:

शहर20 जुलाई का रेट21 जुलाई का रेटबदलाव
पटना₹99.36₹99.54+₹0.18
बेगूसराय₹99.90₹99.57-₹0.33
भागलपुर₹100.30₹99.59-₹0.71
दरभंगा₹100.10₹100.05-₹0.05
गया₹100.26₹99.91-₹0.35
मुजफ्फरपुर₹100.05₹100.05कोई बदलाव नहीं
देवघर₹101.06₹100.21-₹0.85
धनबाद₹100.67₹100.56-₹0.11
जमशेदपुर ₹100.42₹100.48+₹0.06
रांची₹100.41₹101.31+₹0.90
लखनऊ₹95.36₹95.36कोई बदलाव नहीं
नोएडा₹95.44₹95.44कोई बदलाव नहीं
दिल्ली₹95.20₹95.20कोई बदलाव नहीं
कोलकाता₹99.82₹99.82कोई बदलाव नहीं
मुंबई₹97.83₹97.83कोई बदलाव नहीं
चेन्नई₹99.55₹99.55कोई बदलाव नहीं
बेंगलुरु₹99.56₹98.77-₹0.79
गुरुग्राम₹95.64₹95.64कोई बदलाव नहीं
भोपाल₹99.64₹99.64कोई बदलाव नहीं

कच्चे तेल की कीमत फिर क्यों चर्चा में है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कई महीनों के ऊंचे स्तर के करीब बनी हुई हैं. मंगलवार को ब्रेंट क्रूड करीब 89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. पिछले दिन ब्रेंट क्रूड 1.3% बढ़कर 89.22 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि WTI क्रूड 0.9% चढ़कर 83.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

तेल की कीमतों में यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को लेकर सख्त बयान के बाद बाजार में चिंता बढ़ी. इसके अलावा, यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री प्रतिबंध की घोषणा की है. इससे दुनिया भर में तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है. इस महीने कच्चे तेल की कीमत करीब 20% बढ़ चुकी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola