स्वर्ण बांड योजना:10 ग्राम सोने की कीमत 2,684 रुपये

नयी दिल्ली: रिजर्व बैंक ने स्वर्ण बांड के लिये 2,684 रुपये प्रति 10 ग्राम का मूल्य तय किया है. बांड के लिये आवेदन पांच नवंबर से 20 नवंबर तक स्वीकार किये जाएंगे.सोने की भौतिक खरीद के समक्ष विकल्प उपलब्ध कराने के मकसद से लायी गयी इस स्वर्ण बांड योजना के तहत निवेशकों को 2.75 प्रतिशत […]
नयी दिल्ली: रिजर्व बैंक ने स्वर्ण बांड के लिये 2,684 रुपये प्रति 10 ग्राम का मूल्य तय किया है. बांड के लिये आवेदन पांच नवंबर से 20 नवंबर तक स्वीकार किये जाएंगे.सोने की भौतिक खरीद के समक्ष विकल्प उपलब्ध कराने के मकसद से लायी गयी इस स्वर्ण बांड योजना के तहत निवेशकों को 2.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. निवेशक दो ग्राम से लेकर अधिकतम 500 ग्राम मूल्य तक के बांड खरीद सकते हैं.
रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘स्वर्ण बॉंड की इस किस्त के लिये निर्गम मूल्य 2,684 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है.’ केंद्रीय बैंक ने कहा कि स्वर्ण बांड का मूल्य इंडियन बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन लि. :आईबीजेए: द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने के पिछले सप्ताह (26 से 30 अक्तूबर, 2015) के बंद भाव के साधारण औसत के आधार पर तय किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




