ePaper

मौलिक सुधार से ''मेक इन इंडिया'' को बढावा मिलेगा

Updated at : 03 Nov 2015 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
मौलिक सुधार से ''मेक इन इंडिया'' को बढावा मिलेगा

वाशिंगटन : भारत केंद्रित अमेरिका की व्यापार संस्था ने कहा कि सिर्फ मौलिक सुधार ही मेक इन इंडिया को बढावा देने की राजग की कोशिश को बल देंगे और बडे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करेंगे. अलायंस फॉर फेयर ट्रेड विद इंडिया (एएफटीआई) ने एक बयान में कहा ‘सिर्फ मौलिक सुधार ही मोदी सरकार की […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : भारत केंद्रित अमेरिका की व्यापार संस्था ने कहा कि सिर्फ मौलिक सुधार ही मेक इन इंडिया को बढावा देने की राजग की कोशिश को बल देंगे और बडे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करेंगे. अलायंस फॉर फेयर ट्रेड विद इंडिया (एएफटीआई) ने एक बयान में कहा ‘सिर्फ मौलिक सुधार ही मोदी सरकार की मेक इन इंडिया को बढावा देने की कोशिश को मजबूती देंगे, बडे विदेशी निवेश आकर्षिक करेंगे और आर्थिक मूल्य श्रृंखला बढाएंगे.’ एएफटीआई ने अपने बयान में पिछले सप्ताह की भारत-अमेरिका व्यापार नीति मंच की बैठक पर निराशा भी जाहिर की.

व्यापार नीति मंच और पिछले महीने हुई रणनीतिक एवं वाणिज्यिक वार्ता लंबे समय से अटकी चिंताओं के समाधान का महत्वपूर्ण जरिया हो सकता है. एएफटीआई ने कहा ‘अब तक इन वार्ताओं में बातें ज्यादा काम कम हुए हैं. पिछले सप्ताह हुई व्यापार नीति मंच की बैठक भी दुर्भाग्य से अपवाद नहीं था.’ बयान में कहा गया कि एएफटीआई इस मौके को गंवाये जाने से निराश है हालांकि भारत ने सबसे ज्यादा अपने-आपको को चोट पहुंचायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola