2020 तक खुद-ब-खुद चलने वाली कार उतारेगी होंडा

Updated:
विज्ञापन
2020 तक खुद-ब-खुद चलने वाली कार उतारेगी होंडा

तोक्यो : होंडा ने आज कहा कि वह 2020 तक खुद से चलने वाली कार सडकों पर बिक्री के लिए उतारेगी. होंडा के इस कदम से उसकी प्रतिद्वंद्वी टोयोटा और निसान को चुनौती मिलेगी जो खुद से चलने वाले वाहनों के भविष्य पर दांव लगा रही हैं. अगले सप्ताह होने वाले तोक्यो मोटर शो से […]

विज्ञापन

तोक्यो : होंडा ने आज कहा कि वह 2020 तक खुद से चलने वाली कार सडकों पर बिक्री के लिए उतारेगी. होंडा के इस कदम से उसकी प्रतिद्वंद्वी टोयोटा और निसान को चुनौती मिलेगी जो खुद से चलने वाले वाहनों के भविष्य पर दांव लगा रही हैं. अगले सप्ताह होने वाले तोक्यो मोटर शो से पहले होंडा ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब वह अगली पीढी की प्रौद्योगिकी को लेकर विदेशी प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने की कोशिश में लगी है. गूगल सिलीकॉन वैली में अपने आप चलने वाली कारों का परीक्षण कर रही है, जबकि निसान ने अगले साल ही जापान के राजमार्गों पर आटोमेटेड कार लाने की तैयारी की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola