एप्पल ने हटाये निजी सूचनाओं को संग्रह करने वाले 250 से अधिक ऐप

वाशिंगटन : एप्पल ने अपने एपल स्टोर से करीब 250 से अधिक ऐप हटा दिये हैं जो चीन की एक कंपनी द्वारा विकसित गोपनीय साफ्टवेयर किट के जरिए फोन से व्यक्तिगत सूचना इकट्ठा करते थे. एपल ने एक बयान में कहा ‘हमने एक ऐप्लिकेशन समूह की पहचान की है जो तृतीय पक्ष विज्ञापन इकाई एसडीके […]
वाशिंगटन : एप्पल ने अपने एपल स्टोर से करीब 250 से अधिक ऐप हटा दिये हैं जो चीन की एक कंपनी द्वारा विकसित गोपनीय साफ्टवेयर किट के जरिए फोन से व्यक्तिगत सूचना इकट्ठा करते थे. एपल ने एक बयान में कहा ‘हमने एक ऐप्लिकेशन समूह की पहचान की है जो तृतीय पक्ष विज्ञापन इकाई एसडीके का उपयोग कर रहे हैं जो निजी एपीआई का उपयोग करते हैं ताकि ईमेल पते, रुट डाटा जैसी निजी जानकारी अपनी कंपनी के सर्वर को देते हैं.’
एसडीके का विकास चीन की मोबाइल विज्ञापन प्रदाता यूमी ने किया है. कंपनी कहा ‘यह हमारी सुरक्षा और निजता दिशानिर्देश का उल्लंघन है. यूमी के एसडीके का उपयोग करने वाले ऐप को ऐप स्टोर से हटाया जाएगा और नया ऐप यदि एसडीके का उपयोग कर रहा होगा तो इसे ऐप स्टोर में शामिल नहीं किया जाएगा.’ कंपनी ने कहा ‘हम डेवलपरों के साथ उनके ऐप के उन्नत माडल हासिल करने पर विचार कर रहे हैं जो उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




