ePaper

दूरसंचार ग्राहकों की संख्या 101 करोड हुई

Updated at : 16 Oct 2015 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
दूरसंचार ग्राहकों की संख्या 101 करोड हुई

नयी दिल्ली : मोबाइल फोन धारकों की संख्या में वृद्धि के कारण भारत में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या अगस्त में 101 करोड के आंकडे को पार कर गयी. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा है ‘भारत में जुलाई के आखिर से अगस्त के आखिर तक दूरसंचार ग्राहकों की संख्या 100.931 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोबाइल फोन धारकों की संख्या में वृद्धि के कारण भारत में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या अगस्त में 101 करोड के आंकडे को पार कर गयी. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा है ‘भारत में जुलाई के आखिर से अगस्त के आखिर तक दूरसंचार ग्राहकों की संख्या 100.931 करोड से बढकर 101.470 करोड हो गयी जो 0.53 प्रतिशत की मासिक वृद्धि को दिखलाता है.’ देश में वायरलेस या मोबाइल ग्राहकों की संख्या जुलाई के 98.32 करोड की तुलना में अगस्त के आखिर में 98.86 करोड हो गयी जो आधा फीसदी की वृद्धि को दिखलाता है.

सभी वायरलेस ग्राहकों में 88.59 करोड ग्राहक सक्रिय पाये गये. इस बीच सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल और एमटीएनएल द्वारा मुफ्त कॉल की पेशकश के बावजूद लैंडलाइन ग्राहकों की संख्या में कमी जारी है. लैंडलाइन कनेक्शनों की संख्या जुलाई के आखिर में 2.61 करोड थी जो अगस्त के अंत में घटकर 2.60 करोड रह गयी. अगस्त के महीने में कुल 43 लाख ग्राहकों ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा का अनुरोध किया जिससे इसकी कुल संख्या बढकर 17.22 करोड हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola