मंदी से निपटने के लिए चीन में हर रोज शुरू हो रहे हैं 10,000 स्टार्टअप

Updated at : 12 Oct 2015 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
मंदी से निपटने के लिए चीन में हर रोज शुरू हो रहे हैं 10,000 स्टार्टअप

बीजिंग : चीन में हर दिन 10,000 नयी कंपनियां (स्टार्टअप) शुरू हो रही हैं. चीन सरकार द्वारा देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट को थामने के लिए उठायी गयी नयी सुधारात्मक पहलों के तहत ये स्टार्टअप शुरू हो रहे हैं. उद्योग व सूचना प्रौद्योगिकी उपमंत्री चिन गुओबिन ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उद्यमिता को […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन में हर दिन 10,000 नयी कंपनियां (स्टार्टअप) शुरू हो रही हैं. चीन सरकार द्वारा देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट को थामने के लिए उठायी गयी नयी सुधारात्मक पहलों के तहत ये स्टार्टअप शुरू हो रहे हैं. उद्योग व सूचना प्रौद्योगिकी उपमंत्री चिन गुओबिन ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उद्यमिता को सरकारी समर्थन के बीच चीन में हर दिन 10,000 से अधिक फर्म स्थापित हो रही हैं.

अब तक लगभग 60 लाख नये स्टार्टअप स्थापित हो चुके हैं. उन्‍होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर छोटे उद्यम हैं. पिछले साल मार्च से लेकर इस साल अगस्त के आखिर तक के आंकडों के अनुसार इस अवधि में लगभग 60 लाख फर्में पंजीबद्ध हुई हैं. हालांकि मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि आर्थिक नरमी के बीच छोटी फर्मों के समक्ष बडी चुनौतियां हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola