एचएसबीसी इंडिया प्रमुख की नैना लाल किदवई 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई: ब्रिटिश बैंक में करीब 13 साल की सेवा के बाद एचएसबीसी इंडिया की प्रमुख नैना लाल किदवई इस साल के अंत तक सेवानिवृत्त हो रही हैं. बैंक ने आज यह जानकारी दी. किदवई मॉर्गन स्टेनली से एचएसबीसी बैंक मंे आई थीं। वह एचएसबीसी इंडिया के चेयरमैन और एचएसबीसी एशिया प्रशांत के कार्यकारी निदेशक के […]
विज्ञापन
मुंबई: ब्रिटिश बैंक में करीब 13 साल की सेवा के बाद एचएसबीसी इंडिया की प्रमुख नैना लाल किदवई इस साल के अंत तक सेवानिवृत्त हो रही हैं. बैंक ने आज यह जानकारी दी. किदवई मॉर्गन स्टेनली से एचएसबीसी बैंक मंे आई थीं। वह एचएसबीसी इंडिया के चेयरमैन और एचएसबीसी एशिया प्रशांत के कार्यकारी निदेशक के रुप मंे क���म कर रही हैं. बैंक ने 58 वर्षीय किदवई के हवाले से कहा, ‘‘सेवानिवृत्ति की आयु पर पहुंचने के बाद अब मेरे लिए समय आ गया है कि मैं कुछ अलग करुं.”
एचएसबीसी एशिया प्रशांत के मुख्य कार्यकारी पीटर वॉन्ग ने कहा कि इस अवधि में उन्होंने उल्लेखनीय तरीके से एचएसबीसी में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर काम किया। काला धन मामले में एचएसबीसी काफी चर्चा में रहा है.
उसकी जिनीवा शाखा में कई भारतीय खाताधारक संदिग्ध कर चोरी के मामले में जांच के दायरे में है. किदवई 2002 में बैंक में एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स में वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में जुडी थीं. उन्होंने 2006 मंमे समूह महाप्रबंधक बनाया गया था. उन्होंने 2007 में एचएसबीसी इंडिया के मुख्य कार्यकारी और 2009 में चेयरमैन का पदभार संभाला था। बयान में किदवई के उत्तराधिकारी के बारे में नहीं बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










