फॉक्सवैगन: 18 लाख वाहनों में लगे हैं प्रदूषण-जांच को चकमा देने वाले सॉफ्टवेयर

Published at :29 Sep 2015 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
फॉक्सवैगन: 18 लाख वाहनों में लगे हैं प्रदूषण-जांच को चकमा देने वाले सॉफ्टवेयर

मैड्रिड: जर्मनी की वाहन कंपनी फाक्सवैगन ने आज कहा कि विश्वभर में उसके 18 लाख वाणिज्यिक वाहनों में उत्सर्जन जांच को चकमा देने वाले साफ्टवेयर लगे हैं. वहीं दूसरी ओर, फाक्सवैगन के स्वामित्व वाली स्पेन की कार कंपनी सीट की 7,00,000 कारों में यह साफ्टवेयर लगे हैं. कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ इन […]

विज्ञापन

मैड्रिड: जर्मनी की वाहन कंपनी फाक्सवैगन ने आज कहा कि विश्वभर में उसके 18 लाख वाणिज्यिक वाहनों में उत्सर्जन जांच को चकमा देने वाले साफ्टवेयर लगे हैं.

वहीं दूसरी ओर, फाक्सवैगन के स्वामित्व वाली स्पेन की कार कंपनी सीट की 7,00,000 कारों में यह साफ्टवेयर लगे हैं.
कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ इन 7,00,000 कारों की बिक्री सीट के वैश्विक नेटवर्क के जरिए की गई और इस समय हम यह निर्धारित कर रहे हैं कि किन..किन देशों में कितनी कारें बेची गयी’ उल्लेखनीय है कि फाक्सवैगन ने पिछले सप्ताह यह स्वीकार किया था कि दुनियाभर में उसकी 1.1 करोड़ डीजल कारों में उत्सर्जन जांच को चकमा देने वाले साफ्टवेयर लगे हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola