चीन की ''दीदी'' ने ओला कैब में किया निवेश

Updated at : 29 Sep 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
चीन की ''दीदी'' ने ओला कैब में किया निवेश

नयी दिल्ली : चीन की टैक्सी ऐप दीदी कुआइदी ने ओला में निवेश किया है. ओला भारत में अपनी प्रतिद्वंद्वी उबेर से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करने के लिए अपनी उपस्थिति बढाने की संभावना तलाश रही है. इस साल फरवरी में दीदी दाचे और कुआइदी दाचे ने विश्व की सबसे बडी स्मार्टफोन आधारित […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चीन की टैक्सी ऐप दीदी कुआइदी ने ओला में निवेश किया है. ओला भारत में अपनी प्रतिद्वंद्वी उबेर से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करने के लिए अपनी उपस्थिति बढाने की संभावना तलाश रही है. इस साल फरवरी में दीदी दाचे और कुआइदी दाचे ने विश्व की सबसे बडी स्मार्टफोन आधारित परिवहन सेवा फर्म ‘दीदी कुआइदी’ की स्थापना के लिए अपने विलय की घोषणा की थी.

हालांकि, दीदी कुआइदी ने ओला में कितना निवेश किया है, इसका खुलासा नहीं किया गया. ओला 50 करोड डालर (करीब 3,320 करोड रुपये) से अधिक राशि जुटाने के लिए निवेशकों से बातचीत कर रही थी. ओला के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हम ओला में दीदी कुआइदी का निवेशक के तौर पर स्वागत करते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola