यात्री बुकिंग में चार प्रतिशत की गिरावट से रेलवे चिंतित
Updated at : 27 Sep 2015 1:57 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: रेलवे की यात्रियों की बुकिंग में चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अगस्त की अवधि में चार प्रतिशत की गिरावट आई है. इसको लेकर रेलवे चिंतित है. इससे यात्री सब्सिडी में बढोतरी की आशंका भी बढ़ी है. देश की सबसे बडी सार्वजनिक परिवहन इकाई के अनुसार अप्रैल से अगस्त के दौरान ट्रेनों से […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: रेलवे की यात्रियों की बुकिंग में चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अगस्त की अवधि में चार प्रतिशत की गिरावट आई है. इसको लेकर रेलवे चिंतित है. इससे यात्री सब्सिडी में बढोतरी की आशंका भी बढ़ी है. देश की सबसे बडी सार्वजनिक परिवहन इकाई के अनुसार अप्रैल से अगस्त के दौरान ट्रेनों से यात्रा करने वालों की संख्या 342.78 करोड़ रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 357.53 करोड़ रही थी.
इस तरह रेल यात्रियों की संख्या में 14.74 करोड़ या 4.12 प्रतिशत की गिरावट आई. इस दौरान यात्री सेवाओं से रेलवे की आमदनी 19,394.75 करोड़ रुपये रही जो 20,204.85 करोड रुपये के लक्ष्य से 4.95 प्रतिशत कम है. सूत्रों का कहना है कि यदि इस गिरावट को थामा नहीं गया तो यात्री सब्सिडी जो सालाना 29,000 करोड रुपये के आसपास चल रही है और बढ सकती है. यात्रियों की बुकिंग न केवल पिछले वित्त वर्ष के पहले पांच माह से कम रही बल्कि यह रेलवे द्वारा तय 360.67 करोड यात्रियों के लक्ष्य से भी काफी पीछे रही है.
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यात्रियों की संख्या में 14.7 करोड की गिरावट निश्चित रूप से चिंता का विषय है. हालांकि, उन्होंने कहा कि आगे स्थिति में सुधार होगा क्योंकि त्योहारी सीजन के मद्देनजर कई विशेष ट्रेनें चलाने की योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




