इंडिगो के 2,500 करोड रुपये के आइपीओ को मिली सेबी की मंजूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2015 11:27 AM
नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र की विमानन इकाई इंडिगो की मूल कंपनी इंटर ग्लोब एविएशन को बाजार नियामक सेबी से 2500 करोड रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आइपीओ) की मंजूरी मिल गयी है. इस प्रस्तावित पेशकश के तहत कंपनी की 1,272 करोड रुपये मूल्य के नये शेयर जारी करने की योजना है. इतनी ही राशि […]
नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र की विमानन इकाई इंडिगो की मूल कंपनी इंटर ग्लोब एविएशन को बाजार नियामक सेबी से 2500 करोड रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आइपीओ) की मंजूरी मिल गयी है. इस प्रस्तावित पेशकश के तहत कंपनी की 1,272 करोड रुपये मूल्य के नये शेयर जारी करने की योजना है. इतनी ही राशि मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 3.01 करोड तक शेयर बिक्री के जरिये जुटायी जाएगी.
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 11 सितंबर को कंपनी को आइपीओ लाने की मंजूरी दे दी. कंपनी ने आइपीओ के जरिये 2,500 करोड रुपये जुटाने के बारे में विवरण पुस्तिका इस साल जून में सेबी के पास जमा की थी. इंटर ग्लोब एविएशन इंडिगो ब्रांड से विमानन कंपनी का परिचालन करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










