जीएसटी पर कांग्रेस का रवैया विकास विरोधी: अरुण जेटली

Updated:
विज्ञापन
जीएसटी पर कांग्रेस का रवैया विकास विरोधी: अरुण जेटली

कोल्लम: वित्त मंत्री अरण जेटली ने कांग्रेस पर बाधा पैदा करने की राजनीति का आरोप लगाते हुए आज कहा कि पार्टी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक के पारित होने में देरी करा रही है लेकिन वह आर्थिक सुधार के इस प्रमुख कानून की योजना को पटरी से उतार नहीं सकती. जेटली ने यहां पास […]

विज्ञापन
कोल्लम: वित्त मंत्री अरण जेटली ने कांग्रेस पर बाधा पैदा करने की राजनीति का आरोप लगाते हुए आज कहा कि पार्टी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक के पारित होने में देरी करा रही है लेकिन वह आर्थिक सुधार के इस प्रमुख कानून की योजना को पटरी से उतार नहीं सकती.
जेटली ने यहां पास में स्थित अमृतानंदमयी मठ में एक समारोह के अवसर पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम कोशिश करेंगे. कांग्रेस पार्टी की बाधा पैदा करने और देरी कराने की दोहरी रणनीति है. वे इस योजना को कभी पटरी से उतार नहीं सकेंगे.’’ कांग्रेस पर विकास रोधी रवैया अख्तियार करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह बाधा पैदा करने की राजनीति कर रही है.
उन्होंने कहा ‘‘कांग्रेस ने एक विपफ सरकार चलाई इसलिए वह किसी को सफल होते नहीं देखना चाहती. इसीलिए कांग्रसे बाधाएं खडी करने की राजनीति कर रही है.’’ जेटली ने कहा कि देश की राजनीति का ध्रुवीकरण हो रहा है. एक वे हैं जो चाहते हैं कि भारत वृद्धि दर्ज करे और दूसरे वे जो इसे रोकना चाहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola