ePaper

दोहा बैंक ने अनिल अंबानी के रिलायंस समूह के साथ किया गठजोड़

Updated at : 07 Sep 2015 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
दोहा बैंक ने अनिल अंबानी के रिलायंस समूह के साथ किया गठजोड़

दोहा/नयी दिल्‍ली : दोहा बैंक ने आज कहा कि उसने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह के साथ गठजोड़ किया है ताकि खाडी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देशों और भारत में कारोबारी मौके पैदा किये जा सकें. जीसीसी के देशों में सउदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन और ओमान शामिल हैं. दोहा बैंक […]

विज्ञापन

दोहा/नयी दिल्‍ली : दोहा बैंक ने आज कहा कि उसने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह के साथ गठजोड़ किया है ताकि खाडी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देशों और भारत में कारोबारी मौके पैदा किये जा सकें. जीसीसी के देशों में सउदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन और ओमान शामिल हैं. दोहा बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा ‘दोहा बैंक और रिलायंस एडीएजी ने जीसीसी और भारत में कारोबार विकास के लिहाज से सहयोग और नवोन्मेष के लिए नये मौके पैदा करने के लिए गठजोड किया है.’

समझौते में दोहा बैंक और रिलायंस समूह के लिए ठोस कारोबारी मौके प्रदान करने और कारोबार विस्तार का प्रावधान किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola