ePaper

पीके सिंह सेल के नये चेयरमैन होंगे

Updated at : 31 Aug 2015 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
पीके सिंह सेल के नये चेयरमैन होंगे

नयी दिल्ली : लोक-उपक्रम चयन परिषद (पीईएसबी) ने दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यकारी पीके सिंह को सरकारी क्षेत्र की विशाल इस्पात विनिर्माता कंपनी सेल के चेयरमैन पद के लिए चुना है. पीईएसबी सरकार को लोक उपक्रमों के शीर्ष अधिकारियों के चयन की सिफारिश करती है. पीईएसबी के एक अधिसूचना में कहा गया है, पीईएसबी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोक-उपक्रम चयन परिषद (पीईएसबी) ने दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यकारी पीके सिंह को सरकारी क्षेत्र की विशाल इस्पात विनिर्माता कंपनी सेल के चेयरमैन पद के लिए चुना है. पीईएसबी सरकार को लोक उपक्रमों के शीर्ष अधिकारियों के चयन की सिफारिश करती है.

पीईएसबी के एक अधिसूचना में कहा गया है, पीईएसबी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि . (सेल) के चेयरमैन के पद के लिए निम्नलिखित नाम – पीके सिंह की सिफारिश करती है. सिंह ने 2012 में दुर्गापुर संयंत्र के मुख्य कार्यकारी का पद संभाला था. इस वर्ष जुलाई में उन्हें इस्को स्टील प्लांट-बर्नपुर के सीईओ का काम भी दे दिया गया था.
आईआईटी रुडकी से निकले सिंह ने 1980 में सेल के बोकारो कारखाने से नौकरी शुरु की थी.सेल के पिछले चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सीएस वर्मा जून में रिटायर हो गये थे. तब से इस्पात सचिव राकेश सिंह सेल के प्रमुख का काम भी देख रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola