जनरल मोटर्स की चीन में बनी कारों को अमेरिका में बेचने के विरोध में उतरा श्रम संगठन

Updated at : 19 Aug 2015 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
जनरल मोटर्स की चीन में बनी कारों को अमेरिका में बेचने के विरोध में उतरा श्रम संगठन

डेट्रायट : अमेरिकी श्रम संगठन यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स यूनियन (यूएडब्ल्यू) ने जनरल मोटर्स द्वारा चीन में बनी बुइक एन्विजन की बिक्री अमेरिका में करने की योजना का विरोध किया है और संगठन का कहना है कि वह प्रबंधन के साथ जारी मौजूदा अनुबंध वार्ता में योजना निरस्त करने का दबाव बनायेगा. यूएडब्ल्यू की उपाध्यक्ष सिंडी […]

विज्ञापन

डेट्रायट : अमेरिकी श्रम संगठन यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स यूनियन (यूएडब्ल्यू) ने जनरल मोटर्स द्वारा चीन में बनी बुइक एन्विजन की बिक्री अमेरिका में करने की योजना का विरोध किया है और संगठन का कहना है कि वह प्रबंधन के साथ जारी मौजूदा अनुबंध वार्ता में योजना निरस्त करने का दबाव बनायेगा. यूएडब्ल्यू की उपाध्यक्ष सिंडी एस्ट्राडा ने कहा ‘जनरल मोटर्स को मुनाफे वाली कंपनी बनाने में अमेरिकी करदाताओं और अमेरिकी श्रमबल के त्याग के बाद अब यूएडब्ल्यू के सदस्यों को इन अटकलों से निराशा हो रही है कि एन्विजन का चीन से आयात किया जाएगा.’

एस्ट्राडा ने एक बयान में कहा, ‘जीएम को इस घोषणा पर कायम रहना चाहिए कि कंपनी उत्पाद का निर्माण वहीं कराएगी जहां उसे बेचना है.’ उन्होंने कहा ‘एन्विजन का विनिर्माण अमेरिका में उन कामगारों द्वारा होना चाहिए जिन्होंने सबसे मुश्किल दौर में कंपनी का साथ दिया और यूएडब्ल्यू के सदस्य इस मामले को अगली वार्ता में उठाना चाहते हैं.’

जीएम के प्रवक्ता निक रिचर्ड्स ने कहा कि एन्विजन की आयात संबंधी खबरें अटकलों पर आधारित हैं. उन्होंने एएफपी को बताया ‘हमने चीन के अलावा किसी अन्य बाजार में बुइक एन्विजन की घोषणा नहीं की है जहां यह अब तक काफी सफल रहा है. हम आम तौर पर भावी उत्पाद योजना के बारे में चर्चा नहीं करते.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola