ePaper

कॉल ड्रॉप पर कदम सुझाने को ट्राई से संपर्क करेगा दूरसंचार विभाग

Updated at : 13 Aug 2015 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
कॉल ड्रॉप पर कदम सुझाने को ट्राई से संपर्क करेगा दूरसंचार विभाग

नयी दिल्ली: कॉल ड्रॉप की समस्या से निपटने के लिए दूरसंचार विभाग (डॉट) जल्द भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) से संपर्क करेगा. दूरसंचार विभाग इस मुद्दे पर आगे की कार्रवाई के लिए ट्राई से संपर्क करेगा और उसके समक्ष विशेष आडिट से पिछले महीने हासिल आंकडे प्रस्तुत करेगा. दूरसंचार विभाग ने पिछले महीने महानगरों में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: कॉल ड्रॉप की समस्या से निपटने के लिए दूरसंचार विभाग (डॉट) जल्द भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) से संपर्क करेगा. दूरसंचार विभाग इस मुद्दे पर आगे की कार्रवाई के लिए ट्राई से संपर्क करेगा और उसके समक्ष विशेष आडिट से पिछले महीने हासिल आंकडे प्रस्तुत करेगा.

दूरसंचार विभाग ने पिछले महीने महानगरों में सभी मोबाइल ऑपरेटरों की सेवाओं के कवरेज और गुणवत्ता पर विशेष आडिट शुरु किया था, जिससे कॉल ड्रॉप की समस्या का आकलन किया जा सके. विभाग को ज्यादातर क्षेत्रों से आंकडे मिल गए हैं.
दूरसंचार सचिव राकेश गर्ग ने कहा, ‘‘डॉट के आडिट के आंकडे मिल गए हैं. अब उनका विश्लेषण किया जा रहा है. इसे पांच-छह दिन में पूरा कर लिया जाएगा. उसके बाद हम आंकडों के साथ ट्राई से संपर्क करेंगे और पूछेंगे कि क्या कार्रवाई की जाए.’’उन्होंने कहा कि विभाग दूरसंचार सेवाप्रदाताओं से अपनी सेवा में सुधार को भी कहेगा.
दूरसंचार विभाग ने पहले ही ट्राई से संपर्क किया है और कॉल ड्रॉप की समस्या से निपटने के लिए एक हतोत्साहित करने वाली व्यवस्था सुझाने को कहा है. इस मुद्दे पर भी आज एक बैठक हुई जिसमें इस समस्या के कारणों पर विचार विमर्श हुआ. गर्ग ने कहा, ‘‘हम कॉल ड्रॉप के कारणों पर गहन विचार विमर्श किया.’’
विभाग आपरेटरों द्वारा इस समस्या से निपटने के लिए की गई कार्रवाई पर सौंपी गई रिपोर्ट का भी विश्लेषण कर रहा है. गर्ग ने अप्रैल में भी मोबाइल आपरेटरों के साथ बैठक की थी जिसमें देशभर में दूरसंचार नेटवर्क में सेवाओं की गुणवत्ता के मुद्दे पर विचार विमर्श हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola