ePaper

ट्राई के नये चेयरमैन सोमवार को कार्यभार संभालेंगे

Updated at : 06 Aug 2015 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
ट्राई के नये चेयरमैन सोमवार को कार्यभार संभालेंगे

नयी दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार (ट्राई) के नवनियुक्त चेयरमैन राम सेवक शर्मा 10 अगस्त को कार्यभार संभालेंगे. एक सरकारी अधिकारी ने बताया, वह (शर्मा) 10 अगस्त को कार्यभार संभालेंगे. वे इस साल अक्तूबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं. शर्मा 1978 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और इलेक्ट्रानिक्स व आईटी विभाग में सचिव हैं. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार (ट्राई) के नवनियुक्त चेयरमैन राम सेवक शर्मा 10 अगस्त को कार्यभार संभालेंगे. एक सरकारी अधिकारी ने बताया, वह (शर्मा) 10 अगस्त को कार्यभार संभालेंगे. वे इस साल अक्तूबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं.

शर्मा 1978 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और इलेक्ट्रानिक्स व आईटी विभाग में सचिव हैं. उन्हें तीन साल के लिए ट्राई का चेयरमैन चुना गया है. वे इस पद पर राहुल खुल्लर की जगह लेंगे जो 14 मई को सेवानिवृत्त हो गए. प्रौद्योगिकी के अच्छे जानकार शर्मा ने आधार परियोजना के कार्यान्वयन तथा सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के डिजाइन में महत्ती भूमिका निभाई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola