अब फ्लिपकार्ट से भी बुक होंगे रेलवे टिकट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेंगलुरू : रेलवे टिकट की बुकिंग अब फ्लिकार्ट के माध्यम से भी होंगे. देश की सबसे बड़ी ई कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के वेबसाइट पर जल्द ही ई टिकट की सुविधा उपलब्ध होगी. इस नयी सुविधा के लिए फ्लिपकार्ट कंपनी मेक माय ट्रिप के साथ गठजोड़ किया है. हालांकि फ्लिपकार्ट और मेक माय ट्रिप ने इस […]
विज्ञापन
बेंगलुरू : रेलवे टिकट की बुकिंग अब फ्लिकार्ट के माध्यम से भी होंगे. देश की सबसे बड़ी ई कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के वेबसाइट पर जल्द ही ई टिकट की सुविधा उपलब्ध होगी. इस नयी सुविधा के लिए फ्लिपकार्ट कंपनी मेक माय ट्रिप के साथ गठजोड़ किया है. हालांकि फ्लिपकार्ट और मेक माय ट्रिप ने इस संदर्भ में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की हैं.
फ्लिपकार्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार ‘हम फ्लिपकार्ट के मार्केट प्लेस पर मेकमाय ट्रिप के पावर्ड टिकटिंग को जोड़ने की तैयारी कर रहे है. फ्लिपकार्ट के उपभोक्ता सीधे फ्लिपकार्ट के वेबसाइट से रेल,बस और हवाई टिकट की बुकिंग कर सकते हैं.
गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट भारत की सबसे बड़ी ई कामर्स कंपनी हैं. फ्लिपकार्ट अब शापिंग साइट के अलावा अब सर्विसेज को डायवर्सिफाइड करने में लगी है. सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सितंबर तक फ्लिपकार्ट यह सर्विस लांच कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










