भारतीय अर्थव्यवस्था में 8 से 10 फीसद वृद्धि हासिल करने की क्षमता : अरविंद पनगढिया

सिंगापुर : नीति आयोग के उपाध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद पनगढिया ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में दीर्घावधि में 8 से 10 फीसदी की वृद्धि दर हासिल करने की क्षमता है. उन्होंने आज कहा, ‘दीर्घावधि में वृद्धि दर अगले 15 साल तक 8 से 10 प्रतिशत पर टिकेगी. भारत के पास इसकी अच्छी संभावनाएं व सरकार […]
सिंगापुर : नीति आयोग के उपाध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद पनगढिया ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में दीर्घावधि में 8 से 10 फीसदी की वृद्धि दर हासिल करने की क्षमता है. उन्होंने आज कहा, ‘दीर्घावधि में वृद्धि दर अगले 15 साल तक 8 से 10 प्रतिशत पर टिकेगी. भारत के पास इसकी अच्छी संभावनाएं व सरकार की वृद्धि आधारित नीतियों का पूरा समर्थन है.’
नरेंद्र मोदी सरकार की व्यापक आर्थिक नीतियों व सुधारों का उल्लेख करते हुए पनगढिया ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर वह काफी उत्साहित हैं. उन्होंने सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित सिंगापुर इंडिया बिजनेस डायलॉग को संबोधित करते हुए कहा, ‘बुनियादी ढांचा विकास तेजी से हो रहा है और विभिन्न क्षेत्रों की कोयला तथा पर्यावरण सहित अन्य अडचनों को दूर किया जा रहा है.’
उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि पिछले तीन महीनों में पूंजीगत उद्योग की वृद्धि दर दस प्रतिशत रही. उन्होंने वित्त वर्ष 2014-15 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.3 प्रतिशत की वृद्धि का भी उल्लेख किया. पनगढिया ने कहा, ‘विदेशी निवेशक आ रहे हैं और यह निवेश के सामान्य वातावरण की दृष्टि से अच्छा संकेत है. भारत के लिए सिंगापुर से सीखने को काफी कुछ है.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




