अरुण जेटली ने अमेरिकी निवेशकों से कहा, बगैर विलंब करें भारत में निवेश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दीर्घकालिक अमेरिकी निवेशकों से कहा कि वे बगैर विलंब किये निवेश करना शुरू करें क्योंकि भारत की वृद्धि की संभावना मजबूत है और सभी अनिर्णीत मुद्दों पर सरकार सक्रियता से विचार कर रही है. अमेरिकी निवेशकों के एक समूह के साथ अपनी बैठक में जेटली ने विस्तृत […]
विज्ञापन
सैन फ्रांसिस्को : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दीर्घकालिक अमेरिकी निवेशकों से कहा कि वे बगैर विलंब किये निवेश करना शुरू करें क्योंकि भारत की वृद्धि की संभावना मजबूत है और सभी अनिर्णीत मुद्दों पर सरकार सक्रियता से विचार कर रही है. अमेरिकी निवेशकों के एक समूह के साथ अपनी बैठक में जेटली ने विस्तृत सुधार का जिक्र किया जो सरकार ने पिछले एक साल में शुरू किया है. वित्त मंत्री की नौ दिन की अमेरिका यात्रा कल पूरी हुई.
सीआईआई और कोटक द्वारा सैन फ्रांसिस्को में आयोजित बैठक में दीर्घकालिक निवेशकों को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि अर्थव्यवस्था के बुनियादी तत्व मजबूत है जिससे भारत सबसे आकर्षक निवेश गंतव्यों में एक बन गया है.
दीर्घकालिक निवेशकों द्वारा इंतजार करो और देखो की धारणा को दरकिनार करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की वृद्धि की संभावना मजबूत है और जो भी अनिर्णीय मुद्दे हैं सरकार उन पर सक्रियता से विचार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










