कश्मीर में बाढ राहत के लिये 400 करोड रुपये की परियोजना को मंजूरी

श्रीनगर : केंद्र ने पिछले साल बाढ से प्रभावित कश्मीर में तत्काल बाढ प्रबंधन कार्य के लिये 400 करोड रुपये मूल्य की परियोजना को मंजूरी दी है. राज्य के दौरे पर आई एक संसदीय समिति को आज यह जानकारी दी गई. सिंचाई और बाढ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने जल संसाधन पर 31 सदस्यीय संसद […]
श्रीनगर : केंद्र ने पिछले साल बाढ से प्रभावित कश्मीर में तत्काल बाढ प्रबंधन कार्य के लिये 400 करोड रुपये मूल्य की परियोजना को मंजूरी दी है. राज्य के दौरे पर आई एक संसदीय समिति को आज यह जानकारी दी गई. सिंचाई और बाढ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने जल संसाधन पर 31 सदस्यीय संसद की स्थायी समिति को बताया कि सरकार भविष्य में घाटी को बाढ से बचाने के लिये अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों रणनीति पर काम कर रही है.
पीडीपी सांसद तारिक हामीद कारा के निमंत्रण पर संसदीय समिति राज्य के दौरे पर आयी है. पीडीपी सांसद भी समिति के सदस्य हैं. अधिकारियों ने समिति के सदस्यों को पिछले साल सितंबर में आयी भीषण बाढ के बाद उससे बचने के लिये किये गये उपायों के बारे में जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार बाढ प्रबंधन कार्यक्रम के तहत 401 करोड रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










