सबकी नजरें टिकी आज होने वाली रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा पर, उद्योग जगत को रेट कट की है उम्मीद

नयी दिल्ली: अनुकूल स्तर पर बनी मुद्रास्फीति और बेहतर वित्तीय आंकड़ों को देखते हुए रिजर्व बैंक मंगलवार को होनेवाली मौद्रिक नीति समीक्षा में आर्थिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख नीतिगत दर में कटौती कर सकता है. बैंकों के प्रमुखों और उद्योगपतियों को ऐसी उम्मीद है. थोक मुद्रास्फीति अप्रैल में शून्य से […]
नयी दिल्ली: अनुकूल स्तर पर बनी मुद्रास्फीति और बेहतर वित्तीय आंकड़ों को देखते हुए रिजर्व बैंक मंगलवार को होनेवाली मौद्रिक नीति समीक्षा में आर्थिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख नीतिगत दर में कटौती कर सकता है. बैंकों के प्रमुखों और उद्योगपतियों को ऐसी उम्मीद है.
थोक मुद्रास्फीति अप्रैल में शून्य से 2.65 प्रतिशत नीचे रही. थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति छह माह से शून्य से नीचे है तथा खुदरा बाजार में भी कीमतों में नरमी का रुख है. उद्योग जगत और बैंकों उम्मीद है कि सरकार ने मार्च में समाप्त पिछले वित्त वर्ष के में राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के चार प्रतिशत तक सीमित रखा. इससे नीतिगत ब्याज दर में कमी की गुंजाइश बनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




