ePaper

दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में 4 भारतीय भी शामिल, फोर्ब्स ने जारी की सूची

Updated at : 26 May 2015 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में 4 भारतीय भी शामिल, फोर्ब्स ने जारी की सूची

नयी दिल्ली : फोर्ब्स पत्रिका की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सालाना सूची में चार भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं. इस सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को पहले स्थान पर रखा गया है. सूची में शामिल भारतीय महिलाओं में एसबीआई की प्रमुख अरुंधति भट्टचार्य, आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर, बायकॉन की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फोर्ब्स पत्रिका की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सालाना सूची में चार भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं. इस सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को पहले स्थान पर रखा गया है.

सूची में शामिल भारतीय महिलाओं में एसबीआई की प्रमुख अरुंधति भट्टचार्य, आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर, बायकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ तथा एचटी मीडिया की चेयरपर्सन शोभना भरतिया हैं.
सूची में भारतीय मूल की इंद्रा नूयी (पेप्सीको प्रमुख) तथा पदमश्री वारियर (सिस्को की प्रमुख प्रौद्योगिकी अधिकारी) भी है.
इसमें भट्टाचार्य को 30वें, कोचर को 35वें, मजूमदार शॉ को 85वें तथा भरतिया को 93वें स्थान पर रखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola