सेंसेक्स में 363 अंक की उछाल , एनएसई में भी बढ़त

मुंबई : कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सेंसेक्स में बढ़त देखने को मिली. बीएसई 363 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी में भी 111.30 अंक की बढ़त देखने को मिली. सेंसेक्स 27687 अंक पर बंद हुआ. बीएसई में आज टॉप 100 के शेयरों के साथ -साथ स्मॉलकैप के शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया. निप्टी […]
मुंबई : कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सेंसेक्स में बढ़त देखने को मिली. बीएसई 363 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी में भी 111.30 अंक की बढ़त देखने को मिली. सेंसेक्स 27687 अंक पर बंद हुआ. बीएसई में आज टॉप 100 के शेयरों के साथ -साथ स्मॉलकैप के शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया. निप्टी में जील ,डा. रेड्डी और गेल सबसे बड़े गेनर रहे वहीं एशियन पेंट, कोल इंडिया और टाटा स्टील का प्रदर्शन खराब रहा. निफ्टी आज 8373.65 अंक पर बंद हुआ.
बाजार का दिन का हाल
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखी जा रही है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की शुरुआतबढ़त के साथ हुई है. बाजार में यह तेजी मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में आयी तेजी के कारण आयी है. शेयर बाजार के छोटे कारोबारी आज इन शेयरों पर अच्छा निवेश कर रहे हैं. सेंसेक्स 162 अंक की बढ़त के साथ 27486 पर है, जबकि निफ्टी 51 अंक की बढ़त के साथ 8313 पर कारोबार कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




